हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में शादीशुदा महिला को एक युवक से प्यार हो गया। महिला तीन बच्चों की मॉ है, जिनको छोड़कर वह प्रेमी से रहने चली गयी। जबकि महिला का पति बाहर नौकरी करता है। जिसकी जानकारी पति ने थाने में शिकायत की है। पुलिस ने महिला को बुलाकर उसको समझाने का प्रयास किया। मगर महिला प्रेमी के संग रहने पर अड़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लालढांग श्यामपुर निवासी एक महिला के तीन बच्चे हैं। जिनमें दो लड़के व एक लड़की और पति चंडीगढ़ में नौकरी करता है। बताया जा रहा हैं कि महिला की बहन सिडकुल स्थित फैक्ट्री में नौकरी करती है। जिसके आसपास महिला का आना जाना है। इसी दौरान महिला को बहन की फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक से दोस्ती हो गयी और फिर प्यार। युवक महिला के बड़े बेटे की उम्र का बताया जा रहा है युवक महिला के बड़े बेटे की उम्र का बताया जा रहा है। महिला अपने युवक के प्यार में ऐसी रंगी की उसने अपने बच्चों को छोड़कर युवक के साथ रहने लगी। बताया जा रहा है कि बच्चों ने मॉ को अच्छा बुरे की जानकारी देते हुए काफी समझाया। लेकिन महिला पर कोई असर नहीं हुआ। बच्चों ने मामले की जानकारी पिता को दे दी। जिसपर बच्चों के पिता ने भी महिला को काफी समझाया। मगर नहीं मानी तो पति ने श्यामपुर पुलिस से शिकायत की। बताया जा रहा हैं कि पुलिस ने महिला व युवक को बुलाकर समझाने का प्रयास किया। मगर महिला युवक के साथ रहने पर अड़ी रही। जिसपर पुलिस अब दोनों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।