बेगमपुर में दरिंदगी के बाद 20 साल की युवती को चौथी मंजिल से फेंके जाने के मामले में पुलिस कुछ और भी गिरफ्तारियां कर सकती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।उसके बयान के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। उधर परिवार वालों ने घटना में अन्य लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है। घटना के 48 घंटे बाद पीड़िता होश में नहीं आई है। उसकी हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। बेगमपुर थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर एक आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी है। पुलिस इस मामले में गिरफ्तार दीपक को लेकर घटनास्थल पर पहुंची और पूरी घटना का रिक्रिएशन किया। उधर, पीड़िता के परिवार वालों का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ कई लोगों ने दरिंदगी की है।आरोपियों ने करीब डेढ घंटे तक उसकी बेटी को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया। उनके मुताबिक उनकी बेटी रोहिणी के एक होटल में काम करती है, जबकि आरोपी पांच सितारा होटल में काम करता है। उसकी बेटी से आरोपी की सिर्फ जान पहचान थी। परिवार वालों ने आरोपी के साथ मौजूद लोगों से पूछताछ की मांग की है। READ SOURCE रिपोर्ट 11डिसलाइक दोस्तों संग शेयर करें Amar Ujala Followers 155772 अमर उजाला भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हिंदी समाचार वेबसाइट है। यहां उत्कृष्ट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार आप अपनी रूचि अनुसार पढ़ सकते हैं। Follow लेटेस्ट कमैंट्स हम आपके कमैंट्स का इंतज़ार कर रहें हैं