कोरबा. जिस शिक्षक पर छात्रा को संस्कार देने की जिम्मेदरी थी, उसी ने बुरी नजर डाली। तीन साल तक शिक्षक छात्रा से छेडख़ानी करता रहा। स्कूल में पढऩे वाली छात्रा की बड़ी बहन को भी शिक्षकों नहीं छोड़ा। उस पर भी यौन हमला किया। मामले का भांडाफोड़ होने के बाद पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा फरार है। उसकी तलाश जारी है। गुरु शिष्य परंपरा को शर्मशार करने वाली यह घटना विकासखंड पोड़ी उपरोड़ के अधीन स्थित एक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की है। स्कूल की दो बहने स्कूल में बढऩे के लिए जाती हैं। उनका आरोप है कि स्कूल के शिक्षक यज्ञ कुमार डिक्सेना और मंगल भवन प्रताप सिंह ने छेडख़ानी की। छात्राओं की रिपोर्ट पर पुलिस ने कटघोरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। यज्ञ और मंगल के खिलाफ आईपीसी की धारा ३५४ (क), एक्ट्रोसिटी एक्ट की धारा ३ (१)(बी), ३ (२)(व्हीए) और लैंगिक अपराध से बालको का संरक्षण अधिनियम की धारा १० के तहत केस दर्ज किया गया है। यज्ञ डिक्सेना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगल की तलाश जारी है। वह प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से फरार है। पीडि़त बहनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि छोटी बहन के साथ मंगल सिंह स्कूल में तीन साल से छेडख़ानी कर रहा था। पीडि़त छात्रा की बड़ी बहन पर भी यज्ञ डिक्सेना नाम के शिक्षक बुरी नजर रखा था। उससे एक करीब साल से छेडख़ानी कर रहा था। शर्म संकोच के कारण दोनों बहने किसी से अपने साथ हो रहे दो शिक्षक के बुरे बर्ताव का जिक्र नहीं कर रही थी। दोनों शिक्षक की बुरी आदत से तंग होकर छात्राओं ने घटना की जानकारी घर में माता पिता को दी। शिक्षकों की करतूत की शिकायत लेकर छात्रा पिता के साथ थाने पहुंची। पुलिस से आप बीती सुनाई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर यज्ञ को गिरफ्तार कर लिया। मंगल भवन सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बहने स्कूल में कक्षा नौवीं और दसवीं की पढ़ाई करती हैं। शिक्षकों की हरकत से ग्रामीणों में आक्रोश है।