पति के जेल जाने के बाद वो मायके चली गई, बस यही गलती कर दी


SUBMITTED BY: satish1535

DATE: Aug. 16, 2017, 4:30 p.m.

FORMAT: Text only

SIZE: 1.5 kB

HITS: 263

  1. ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। सूरज नगर में चोरों ने सूने मकान के ताले चटका दिए। चोर 50 हजार रुपए से अधिक की कीमत का सामान चोरी कर ले गए। फरियादी महिला, पति के दुष्कर्म के मामले में जेल जाने के बाद से मायके रहने के लिए चली गई थी। मकान पर पिछले 19 दिन से ताला लगा हुआ था। बहोड़ापुुर थाना पुलिस चोरी के मामले की जांच कर रही है।
  2. सूरज नगर निवासी शारदा पत्नी दिनेश यादव ने मंगलवार की सुबह सूने घर के ताले तोड़कर चोरी होने की सूचना बहोड़ापुर थाना पुलिस को दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति दुष्कर्म के मामले में जेल चला गया। घर में अकेली होने के कारण 23 जुलाई को कुछ दिन रहने के लिए वह मायके चली गई। उसका मायका उरवाई गेट के पास स्थित सिंधिया नगर में है। सोमवार की सुबह पड़ोसियों ने उसे सूचना दी कि उसके मकान के ताले टूटे पड़े हैं। इस सूचना पर वह घर आई।
  3. मकान के मुख्य दरवाजे के साथ अंदर के ताले टूटे हुए थे। अलमारी में रखा सामान कमरे के फर्श पर बिखरा पड़ा था। पुलिस ने बताया कि चोर शारदा के घर से सोने की चेन, अंगूठी, 2 घड़ी, रजिस्ट्री व बैंक की पासबुक चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस जांच पड़ताल के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना 23 जुलाई से 12 अगस्त के बीच हुई है। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
  4. महलगांव में चोरी
  5. गली नंबर-1 महलगांव निवासी प्रदीप पुत्र माधौसिंह जाटव के घर के ताले तोड़कर चोर सोने-चांदी के गहने सहित 30 हजार रुपए से अधिक की कीमत का माल चोरी कर ले गए। यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

comments powered by Disqus