महिला बीन रही थी लकड़ी, तभी युवक को दिखाई दी ऐसी चीज़ कि उसका शैतान जाग गया , आगरा के बाह क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को दलित महिला से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। घिनौनी हरकत के बाद दो समाज के लोगों की गांव में पंचायत हुई, लेकिन मामला नहीं बना। गुरुवार को पीड़िता के ससुर ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
बाह क्षेत्र के एक गांव में 30 वर्षीय दलित महिला बुधवार को दोपहर एक बजे यमुना के बीहड़ में लकड़ी लेने गई थी। उसके पीछे गांव का ही युवक रमाकांत कुशवाहा पहुंच गया। बीहड़ में उसे अकेले देखकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गया।
घर पहुंचने पर महिला ने अपने पति को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामले को दबाने के लिए दोनों समाज के लोगों की पंचायत शुरू हो गई। इसमें पीड़िता और आरोपी पक्ष के परिवार वालों को भी बुलाया गया। रात तक चली पंचायत में समझौते को पीड़िता के परिवार पर दबाव बनाया गया, लेकिन बात नहीं बनी।
महिला आरोपी को सबक सिखाने पर अड़ी रही। बुधवार को सुबह वह अपने ससुर के साथ बाह थाने पहुंच गई। ससुर ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी। इंस्पेक्टर बाह प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।