जिस तरह भारत में रुपये के एक भाग को पैसे कहते है, और 1 रुपये में 100 पैसे होते है ठीक उसी तरह Bitcoins के एक भाग को “Satoshi” कहा जाता है| क्योंकि Bitcoin को Satoshi Nakamoto ने बनाया था |
एक Bitcoin को हम 100000000 भाग में तोड़ सकते है | यानि एक Bitcoin 10 करोड़ Satoshi से मिल कर बना होता है| दुनिया में अभी तक किसी देश के Currency को इतने भागो में तोडा नहीं जा सकता है | जिस प्रकार रुपये का Sign = ₹ होता है उसकी प्रकार Bitcoin का Logo या Sign = ฿ होता है