मुश्किल घड़ी में ड्राइवर ने निभाया फर्ज़, अब लड़की उतार रही कर्ज


SUBMITTED BY: satish1535

DATE: Sept. 5, 2017, 9:58 a.m.

FORMAT: Text only

SIZE: 1.3 kB

HITS: 402

  1. मुंबई। पिछले दिनों मुंबई में हुई भारी बरसात ने पूरे शहर की रफ्तार थाम दी थी। सड़कों पर कमर तक पानी भरा हुआ था। पूरा शहर ठप हो गया था। मगर मुश्किल में पड़े लोगों के लिए मदद के हाथ भी आगे बढ़े थे। ऐसी ही एक कहानी 29 अगस्त को सामने आई। जब एक कैब ड्रायवर ने भारी बरसात की परवाह किए बगैर शिखा शर्मा नाम की लड़की को उसके घर सुरक्षित पहुंचाया।
  2. ड्रायवर से मिली मदद ने शिखा का दिल छू लिया। और अब वो कैब ड्रायवर के रिश्तेदार के लिए फेसबुक के जरिये नौकरी ढूंढ रही है।
  3. 29 अगस्त को शिखा अपने दफ्तर से दोपहर पौने तीन बजे निकली। सुबह से तेज बरसात हो रही थी। मुंबई का हर इलाका पानी-पानी हो चुका था। सड़कें, फ्लायओवर, रेल पटरियां सब पानी में डूबी हुई थीं। ऐसे में घर जाने के लिए शिखा ने एक कैब ली। भारी बरसात की वजह से सड़कें जलमग्न हो चुकी थीं। ऐसे में शिखा के घऱवाले भी परेशान हो रहे थे।
  4. मुश्किल की इस घड़ी में कैब ड्रायवर ने शिखा की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया और ये वादा किया कि वो किसी भी सूरत में उसे सुरक्षित घर पहुंचाएगा। ड्रायवर ने अपने वादे को निभाया और कई घंटे सड़क पर गाड़ी चलाने के बाद उसे रात को साढ़े आठ बजे घर पहुंचा दिया।
  5. जिस गाड़ी में शिखा घऱ जा रही थी,उसकी आगे वाली सीट पर कैब ड्रायवर का एक रिश्तेदार भी बैठा था। जो नौकरी की तलाश में मुंबई आया था। पेशे से वो कम्प्यूटर ऑपरेटर था। ड्रायवर से मिली मदद के बाद शिखा ने उसकी तरफ मदद का हाथ बढ़ाया और अब वो उसके कम्प्यूटर ऑपरेटर रिश्तेदार के लिए फेसबुक के जरिए नौकरी ढूंढ रही है।

comments powered by Disqus