राशन के बदले भोगा 'विधवा का तन', 13 को हुई AIDS


SUBMITTED BY: satish1535

DATE: Feb. 1, 2018, 6:46 p.m.

FORMAT: Text only

SIZE: 2.0 kB

HITS: 442

  1. नई दिल्ली। घूस लेने के कई किस्से आपने सुने होंगे। पैसों के, बंगलों के या फिर सोने-चांदियों के। लेकिन घूस में तन की प्यास बुझाने की कहानी शायद ही कभी आपने सुनी होगी। आज जो मामला सामने आया है उसे जानकर इंसानियत पर से भरोसा ही उठ जाएगा।
  2. प्रतिकात्मक फोटो।
  3. घटना यूपी के गोरखपुर जिले की है। विधवा जब पेट की भूख शांत करने के लिए सरकारी सहायता मांगी तो बदले में उसे तन की भूख मिटाने के लिए कहा गया। भूख से तड़पती विधवा मजबूरी में दरिंदों की भेंट चढ़ गई। एक-एक करके 13 सरकारी लोगों ने 28 वर्षीय विधवा का लगातार शोषण किया। लेकिन कहते हैं ना भगवान के घर में देर है अंधेर नहीं। लाचार-बेबस विधवा का शोषण का फल इन दरिंदों को एड्स के रूप मिल गया है।
  4. स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
  5. ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी सहित कुल 13 लोग एड्स जैसी घातक बीमारी भुगत रहे। डेढ़ दर्जन लोगों के एड्स रोगी होने की खबर मिलते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।
  6. पढ़ें:
  7. मायके में भी नहीं मिला सहारा
  8. जानकारी के मुताबिक भटहट ब्लॉक की 28 वर्षीय महिला की छह साल पहले शादी हुई थी। शादी के तीन साल बाद ही पति की बीमारी के कारण मौत हो गई। मायके वालों से भी महिला को सहारा नहीं मिला। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुजर-बसर करने के लिए गरीब महिला ने राशन कार्ड खातिर रोजगार सेवक से मिली तो उसने ग्राम प्रधान से मिलवाया। बेबस और अकेली महिला पाकर ग्राम प्रधान ने बुरी नजर गड़ा दी। फिर सेक्रेटरी सहित कुल 13 लोगों ने राशऩ कार्ड और विधवा पेंशन दिलाने का झांसा देकर महिला का जमकर शारीरिक शोषण किए।
  9. कई दिनों के शोषण के बाद एक दिन जब महिला की तबीयत खराब हुई तो पता चला कि उसे एड्स है। डॉक्टर की सलाह पर जब सभी आरोपियों की जांच हुई तो पता चला कि सभी को एड्स ने अपनी चंगुल में जकड़ लिया है।
  10. पढ़ें:
  11. काउंसिलिंग में हुआ खुलासा
  12. रिपोर्ट के मुताबिक महिला के एचआईवी संक्रमित होने के बाद जब एआरटी सेंटर के कर्मियों ने उसकी काउंसिलिंग की महिला ने पूरी कहानी सुनाई कि किस तरह राशन कार्ड और विधवा पेंशन का झांसा देकर 13 लोगों ने अस्मत लूटी। महिला के पति की शादी के तीन साल बाद ही बीमारी से मौत हो गई थी। पति मुंबई में किसी फैक्ट्री में काम करता था। माना जा रहा है कि पति से ही महिला को एचआईवी संक्रमण हुआ।

comments powered by Disqus