गया था भाभी की बहन से मिलने, लोगों ने पकड़कर करा दी शादी


SUBMITTED BY: satish1535

DATE: Sept. 5, 2017, 9:55 a.m.

FORMAT: Text only

SIZE: 1.3 kB

HITS: 285

  1. छपरा. रात में बड़े भाई की साली के कमरे में मिले छोटे भाई की गांववालों ने सुबह शादी करा दी। लड़की के कमरे से लड़का पकड़ाए जाने की खबर के बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रात में ही पंचायत बैठी और लड़के के घरवालों को बुलाया गया। इसके बाद दोनों पक्षों के मानने के बाद शादी करा दी गई। मामला बिहार के सारण जिले के मुड़वा एराजी का है।
  2. जानकारी के अनुसार, विकास कुमार भाभी की बहन से मिलने के लिए शनिवार की रात उसके मायके गया था। चुपके से वो भाभी की बहन के कमरे में पहुंच गया। घर का काम निपटाने के बाद भाभी की बहन भी कमरे में आ गई। इसी बीच आवाज होने से घरवाले वहां पहुंच गए। और दोनों से दरवाजा खोलने कहा।
  3. ऐसे हुई शुरुआत
  4. - पानापुर प्रखंड के जीपुरा गांव के विकास कुमार का अपने भाई की साली से मिलने के लिए कोई ना कोई बहाना बनाकर जाता था। इस दौरान दोनों में प्यार हो गया। 6 माह तक एक-दूसरे से छुप-छुपकर दोनों मिलते रहे।
  5. - शनिवार की रात करीब 9 बजे प्रेमी-प्रेमिका के रूम में था तभी घर के लोगों को कमरे से कुछ आवाज आई।
  6. - लोगों ने जबरन रूम का गेट खुलवाया तो अंदर प्रेमी-प्रेमिका साथ दिखे। इसी बीच आसपास के लोग भी जुट गए। रात भर लड़के को घर में रखा गया। सुबह पंचायती बुलाई गई, जिसके बाद लड़के के परिजनों को बुलाया गया।
  7. - पंचायत में प्रेमी युगल ने अपनी प्रेम कहानी बताई तो लोगों ने शादी करने का सुझाव दिया।
  8. - फिर दोनों की शादी करा दी गई। इस दौरान देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए।

comments powered by Disqus