ये राजा हनीमून मनाने भारत आया था, 10 साल छोटी लड़की से हुआ था प्यार


SUBMITTED BY: satish1535

DATE: Nov. 2, 2017, 9:55 a.m.

FORMAT: Text only

SIZE: 2.2 kB

HITS: 143

  1. THEHOOK DESK:भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक महारानी जेटसन पेमा वांगचुक के साथ चार दिन के दौरे पर भारत आए हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि ये शाही कपल इंडिया आया हो। बता दें की शादी के बाद ये कपल हनीमून मानाने राजस्थान पहुंचा था। इनका एक बेटा भी है।
  2. मंगलवार को भारत पहुंचे इस शाही जोड़े का स्वागत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने किया। डोकलाम विवाद के बाद भूटान के किंग का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेज केट की स्टोरी की तरह ही भूटान के इस शाही जोड़े की भी बहुत ही दिलचस्प कहानी है।
  3. कहा जाता है कि ये राजा हनीमून मनाने भारत आया था। जब वांगचुक पेमा से पहली बार मिले उस समय वांगचुक भूटान के राजकुमार थे और उनकी उम्र 17 साल थी। वांगचुक का दिल अपने से 10 साल छोटी 7 साल की पेमा पर आ गया।
  4. राजकुमार वांगचुक ने घुटनों के सहारे जमीन पर बैठकर बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में पेमा के सामने एक ऐसा प्रस्ताव रखा, जिससे पेमा की जिंदगी हमेशा के लिए बदलने वाली थी। जेटसन पेमा साधारण परिवार से हैं, जिन्होंने पढ़ाई के लिए ज्यादा समय भारत में बिताया है। पायलट की बेटी पेमा ने लंदन के रेजेंट्स कॉलेज में भी पढ़ाई की है।
  5. पेमा ने 1999 में पश्चिम बंगाल के कलिमपोंग में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन लिया। 2000 में पास आउट होने के बाद वह फिर थिंपू चली गईं। 13 अप्रैल 2006 को वह फिर भारत लौटीं, जब उन्होंने हिमाचल प्रदेश के सनावर स्थित लॉरेंस स्कूल में क्लास 11 में एडमिशन लिया। यहां से 31 मार्च 2008 को 12वीं पास करने के बाद लंदन चली गईं।
  6. राजकुमार के जन्म के मौके पर पूरे भूटान में एक लाख आठ हजार पेड़ लगाए गए। दरअसल बौद्ध धर्म में पेड़ को पवित्र माना जाता है। साथ ही, पेड़ को लंबी उम्र, स्वास्थ का प्रतीक माना जाता है।
  7. भूटान के प्रधानमंत्री ल्योनचोएन शेरिंग तोबगे ने कहा, 'हम इस खबर बहुत खुशी के साथ स्वागत करते हैं। यह दिन पूरे देश में बड़े जश्न का दिन है।' वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस खुशी के मौके पर ट्वीट करके राजा वांगचुक और उनकी पत्नी को बधाई दी थी।
  8. भूटान नरेश वांगचुक और महारानी जेटसन पेमा वांगचुक की शादी 11 अक्टूबर 2011 में हुई थी। दोनों शादी के बाद 27 अक्टूबर 2011 में नौ दिन की यात्रा पर भारत आए थे। ये कपल एक स्पेशल लग्जरी ट्रेन से राजस्थान पहुंचा था। तब कहा जा रहा था कि शाही कपल अपना हनीमून मनाने राजस्थान आया था। इस दौरान कपल जयपुर के किले और महल देखने गया था। वे राजस्थान के शाही परिवारों से भी मिले थे।

comments powered by Disqus