पटना [जेएनएन]। पति रोजगार के लिए पत्नी से दूर रहता था। इस दौरान दो बच्चों की मां को महिला को पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी से शादी रचा ली।
लेकिन उसे क्या पता था कि उसका प्रेमी उसके साथ धोखेबाजी करेगा। पहले तो उसने हिंदू से घर्म परिवर्तन कराकर उसे मुस्लिम धर्म अपनाने को मजबूर किया। फिर शादी के कुछ सालों के बाद प्रेमी ने प्रेमिका से पत्नी बनी महिला को देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की। तब उसके पहले पति ने उसे फिर से अपना लिया और उसका शुद्धिकरण करवाया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोगों ने महिला को फिर से शुद्धिकरण कराया है। बताया जा रहा है कि महिला की नौ साल पहले शादी अरविंद कुमार के साथ हुई थी। पहले पति साथ में रहता था। फिर कमाने के लिए दूसरे राज्य में चला गया।
पति के घर में नहीं रहने पर महिला का प्रेमी अकबर अक्सर उससे मिलने के लिए आता था, धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ा और उसके बाद शादीशुदा और दो बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ शादी कर ली। प्रेमी अकबर ने उसका धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह किया और शादी के चार साल के बाद प्रेमिका को देह व्यापार में धकेलने के लिए दबाव बनाने लगा।
परेशान महिला ने पहले पति अरविंद को सारी बात बताई तो वह गलती को भूलकर पत्नी को अपनाने के लिए तैयार हो गया, लेकिन अकबर नहीं चाहता था उसकी प्रेमिका फिर से अपने पति के घर चली जाए। इसको लेकर प्रेमी अकबर ने कोर्ट में केस दर्ज कराया। लेकिन, कोर्ट ने फैसला पहले पति के पक्ष में सुनाया और महिला को पहले पति के साथ रहने की अनुमति दे दी।