नाबालिग बेटी से बोला कलयुगी बाप, जल्दी से कपड़े उतार और आजा बेड पर


SUBMITTED BY: satish1535

DATE: Aug. 17, 2017, 6:02 a.m.

FORMAT: Text only

SIZE: 1.6 kB

HITS: 283

  1. नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर हैवानियत की खबर सामने आई है। अलीपुर थाना इलाके में एक कलयुगी पिता ने शराब के नशे में धुत होकर अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। बेटी के मां से शिकायत करने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित बेटी अस्पताल में भर्ती है और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सों समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
  2. पुलिस के मुताबिक पीड़ित बच्ची दस साल की है और माता-पिता व एक बड़ी बहन के साथ रहती है। आरोपी नशे का आदी बताया जाता है और कोई काम भी नहीं करता। पीड़िता की मां मजूदरी करके गुजर बसर करती है। आरोप है कि 12 अगस्त को बच्ची घर में अकेली थी। उसी समय आरोपी नशे में धुत होकर घर पहुंचा और बच्ची को शराब की बोतल तोड़कर घोंपने की धमकी दे उससे दुष्कर्म कर फरार हो गया।
  3. देर शाम मां के काम कर वापस घर लौटने पर पीड़ित बच्ची ने पूरी बात मां को बताई। बच्ची की तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के डर से आरोपी पड़ोस के एक गांव में छुपा था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
  4. आरोपियों से मिल रही धमकी से परेशान दुष्कर्म पीड़िता ने खुद को लगाई आग
  5. उधर गाजियाबाद के मसूरी इलाके में एक रेप पीड़िता ने खुद को आग लगा ली। इस रेप पीड़िता को रेप के मामले में दी गई शिकायत को वापस लेने के लिए कहा जा रहा था। इसी बात को लेकर पीड़िता को कई बार धमकियां भी मिल रही थीं।
  6. आरोपी जिसका नाम पिंटू यादव है, वह बीजेपी नेता का भाई बताया जा रहा है। उसी के परिवार की तरफ से लगातार केस वापस लेने की धमकी दी जा रही थी। पीड़िता बहुत ज्यादा डरी हुई थी। हालांकि आरोपी पिंटू जेल में है। करीब 80 फीसदी जली हुई अवस्था में पीड़िता को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है

comments powered by Disqus