एनआरआइ पति अचानक घर पहुंचा तो देखा... आशिक संग रंगरलियां मना रही थी पत्नी


SUBMITTED BY: satish1535

DATE: Aug. 15, 2017, 6:03 a.m.

FORMAT: Text only

SIZE: 1.9 kB

HITS: 457

  1. जेएनएन, अमृतसर। पति विदेश में रहता था, जबकि पत्नी यहां। इस दौरान पत्नी के एक युवक से प्रेम संबंध बन गए। पति यहां आया तो उसने चुपके से पत्नी का मोबाइल लिया और उसकी सारी चैटिंग देख ली। इसके बाद पति ने पत्नी से दोबारा विदेश जाने की झूठा बहाना बनाया और कुछ समय बाद फिर घर लौट आया। घर आते ही उसने देखा कि पत्नी अपने आशिक रोहित ठाकुर के साथ रंगरलियां मना रही है। मौके पर पुलिस भी पहुंची और जमकर हुड़दंग मचा।
  2. कोट खालसा निवासी परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनका एक बेटा नाइजीरिया में रहता है। उन्होंने साल 2013 में बड़े बेटे की शादी की थी। कुछ दिन बाद ही बेटा पत्नी को साथ लेकर नाइजीरिया चला गया था। कुछ समय बाद बहू ने दोबारा भारत जाने की जिद की और वहां से वापस आकर अपने मायके में रहना शुरू कर दिया। अप्रैल 2017 में बेटा घर लौट आया और बहू को उसके मायके बंगा से लाकर यहां परिजनों के साथ रहने लगा।
  3. इसके बाद बहू ने परिजनों के साथ झगड़े शुरू कर दिए। बेटे ने बहू की इच्छा के मुताबिक किराये पर मकान लेकर परिजनों से अलग रहना शुरू कर दिया। इस बीच उन्हें पता चला कि उनकी बहू का जालंधर निवासी रोहित ठाकुर से प्रेम संबंध हैं। बेटे ने बहू की चुपके से फेसबुक चैट, वाट्स एप चैट और बातें भी सुन ली थी।
  4. 12 को था प्रेमी का जन्मदिन महिला ने बुला लिया घर
  5. परिवार के सदस्यों को पता चला कि 12 अगस्त को उसके प्रेमी का जन्मदिन है। उनके बेटे ने कुछ दिन पहले ही 12 अगस्त को नाइजीरिया जाने की बात कही थी और पत्नी को दिखाने के लिए दिल्ली तक की ट्रेन की टिकट भी बुक करवा ली, ताकि उसकी पत्नी को यही लगे कि उसका पति अब नाइजीरिया चला जाएगा। शनिवार को उसने दिल्ली जाने का ड्रामा रचा और रात को घर पर दूर से नजर रखने लगा। रात दस बजे जैसे ही उसकी पत्नी का प्रेमी घर में घुसा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन कर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
  6. प्रेमी के घर आने पर बच्ची को देती थी नींद की दवा
  7. पता चला है कि महिला जब अपने प्रेमी को घर बुलाती थी तो अपनी चार साल की बच्ची को नींद की दवा पिलाकर सुला देती थी। हालांकि पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है। कोट खालसा चौकी के इंचार्ज दविंदर सिंह ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

comments powered by Disqus